मंत्री ने लिया पंजवारा में छठ घाट का जायजा

बांका। सूबे के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल रविवार को पंजवारा में छठ घाटों का जायजा लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:45 PM (IST)
मंत्री ने लिया पंजवारा में छठ घाट का जायजा
मंत्री ने लिया पंजवारा में छठ घाट का जायजा

बांका। सूबे के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल रविवार को पंजवारा में छठ घाटों का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने पंजवारा के सती काली मंदिर, स्कूल तथा पाकड़ गाछ स्थित चीर नदी में पहुंचकर छठ घाट का अवलोकन कर पानी नहीं देख नदी की दुर्गति पर दुख व्यक्त किया। साथ ही नदी में छठ व्रतियों के लिए पोकलेन से गड्ढा कर पानी निकालते देखा। मंत्री ने खुद कहा कि वे भी कभी बगल के झारखंड के भारतीकित्ता गांव से इस नदी को पारकर पंजवारा आते थे। तब के नदी व अब के नदी के हालात में काफी बदलाव आया है। जलस्तर की स्थिति पर ¨चता जताई। इसके अलावा पंजवारा पुराना बाजार छठ घाट में हाई स्कूल किनारे जगह जगह गंदगी के पड़े अंबार को देख फटकार लगाई। नदी किनारे खुले में शौच से उपजे गंदगी को देख लोगों से अपने सोच में बदलाव लाने का अनुरोध किया। वहीं उपस्थित अधिकारियों को घाट दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीओ एम के चौधरी, एसडीपीओ एस के दास, बीडीओ इरफान अकबर, सीओ शरत मंडल, मुखिया भोला पासवान, भाजपा नेता सुभाष साह, रासमोहन ठाकुर, अमरकांत जायसवाल, ललित किशोर ¨सह, विश्वनाथ ¨सह, आनंद किशोर झा, हीरालाल मंडल, तुलसी यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मान ¨सह, रमेश मंडल सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी