मारपीट में भरत, शत्रुघन सहित सात जख्मी

बांका। थाना क्षेत्र के सरकारी गोड़ा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में सात लो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 08:48 PM (IST)
मारपीट में भरत, शत्रुघन सहित सात जख्मी
मारपीट में भरत, शत्रुघन सहित सात जख्मी

बांका। थाना क्षेत्र के सरकारी गोड़ा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में सात लोग जख्मी हो गए हैं। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी। शनिवार को भी दोनों पक्ष इसी बात को लेकर लेकर सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से नागो ¨सह, भरत ¨सह, शत्रुघ्न ¨सह, कविता देवी, कैलाश ¨सह, रामप्रसाद ¨सह, सिया देवी शामिल हैं। ग्रामीणों की सहायता से सभी जख्मी को इलाज के लिए धोरैया अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद पांच जख्मी को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में एक पक्ष के नागो ¨सह ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष की सिया देवी ने भी नागो ¨सह सहित पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष के बयान पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरु कर दिया है। वहीं मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव है।

chat bot
आपका साथी