बिहार नाली-गली तक सिमटा: लोजपा

बांका। बिहार के विकास के लिए न नियत साफ है न नीति है। युवा रोजगार के अन्य राज्यों को पलायन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:23 PM (IST)
बिहार नाली-गली तक सिमटा: लोजपा
बिहार नाली-गली तक सिमटा: लोजपा

बांका। बिहार के विकास के लिए न नियत साफ है, न नीति है। युवा रोजगार के अन्य राज्यों को पलायन कर रहे हैं। इसलिए बिहार फ‌र्स्ट, बिहारी फ‌र्स्ट के माध्यम से बिहार की खोई हुई अस्मिता को वापस लाने के लिए लोजपा कृत्संकल्पित है। उक्त बातें लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिस राज ने गुरुवार को सिहुड़ी मोड़ स्थित बलूआ मैदान में लोजपा उम्मीदवार डॉ. मृणाल शेखर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास की सोच पर हमला किया। कहा कि अन्य प्रांत आइआइटी, एम्स, आइटी हब बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन यहां अभी तक गली-नाली तक ही विकास अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व की पति-पत्नी की सरकार बोल कर कोसते रहते हैं। पर नीतीश बतायें कि उन्होंने सिर्फ पांच वर्षों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ सुखाड़ आदि के लिए क्या कार्य किए। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने लोजपा प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर को जीत दिलाने की अपील की। वहीं डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि आज उनपर विभिन्न राजनीतिक दल के नेता तरह-तरह के आक्षेप लगाते हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहते हैं कि जिदा कौम पांच वर्षों तक इंतजार नहीं करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से समर्थन देने की अपील की। मृत्युंजय शर्मा, पूर्व मुखिया रामकिशोर ईश्वर रूवेश कुमर, प्रदीप गांय, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी