वीआइपी वोटरों के नामों के सत्यापन में जुटा प्रशासन

बांका। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। प्रशासन अभी से चुनाव में कोई खामी न हो, इसके लिए मतदाता सूची को भी अपडेट करने में लगा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 10:32 PM (IST)
वीआइपी वोटरों के नामों के सत्यापन में जुटा प्रशासन
वीआइपी वोटरों के नामों के सत्यापन में जुटा प्रशासन

बांका। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। प्रशासन अभी से चुनाव में कोई खामी न हो, इसके लिए मतदाता सूची को भी अपडेट करने में लगा हुआ है। विभाग ने पांचों विधान सभा के माननीय सहित वीआइपी के नामों का सत्यापन समय से पहले ही करने की जुगत में है। इसके लिए सभी बीडीओ को दिशा निर्देश दिया गया है। इसके लिए संबंधित बीएलओ को भी बारीकी से काम करने का निर्देश दिया गया है। सत्यापन में भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल का नाम बांका विधान सभा से सत्यापित किया गया है। राजद के पूर्व प्रत्याशी जफरुल होदा के नाम का सत्यापन धोरैया विधान सभा से किया गया है। अन्य का भी हो रहा है।

---------

इनके नामों का किया गया सत्यापन

बांका विधान सभा क्षेत्र : पुष्पलता कुमारी- विजयनगर, अजीत कुमार ¨सह- ककवारा, र¨वद्र मंडल- लश्करी, रामनारायण मंडल- जितारपुर, राकेश रंजन- ककवारा, अब्दुल कादिर- मसूरिया, माखन यादव- कझिया, राजेंद्र राय- झिरबा।

धोरैया विधान सभा क्षेत्र : विजय भारती- पुनसिया, शशि शेखर- कठौन, अनिल रजक- पुनसिया बाजार, नीलू देवी- मोहनपुर, जफरुल होदा- धायहरणा।

chat bot
आपका साथी