बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता ने की चर्चा

बांका। मंगलवार को नरसंडी गांव के बूथ संख्या 90 पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला मंत्री स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:35 PM (IST)
बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता ने की चर्चा
बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता ने की चर्चा

बांका। मंगलवार को नरसंडी गांव के बूथ संख्या 90 पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला मंत्री सोनू कुमार ¨सह की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 पर विस्तार से चर्चा किया गया। जिला मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से मनोयोग से जुट जाएं और केन्द्र सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता डा. मृणाल शेखर ने रंगनियां एवं केशोपुर गांव में पंडित दीनदयाल का जनशताब्दी दिवस मनाया। इस मौके पर मृणाल ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीन दयाल के नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, चंदन ¨सह, प्रीतम साह, राजीव ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी