हरियाली बढ़ाए बिना दुनिया को बचाना मुश्किल

बांका। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह सहायक वन संरक्षक राम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 09:46 PM (IST)
हरियाली बढ़ाए बिना दुनिया को बचाना मुश्किल
हरियाली बढ़ाए बिना दुनिया को बचाना मुश्किल

बांका। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह सहायक वन संरक्षक रामनरेश झा, वन क्षेत्र पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, वन परिसर पदाधिकारी रॉबिन आनंद आदि ने शहर के एमआरडी इंटर स्कूल में पौधा रोपण किया। विद्यालयों में बच्चों के साथ वन विभाग के अधिकारियों ने पांच आंवला का पेड़ लगाया। इसके बाद जिला न्यायालय परिसर में जिला जज मजहर इमाम, सीजेएम शत्रुघ्न ¨सह, लोक अदालत के सचिव प्रमोद कुमार आदि न्यायिक अधिकारियों ने जिला न्यायालय परिसर में पौधा रोपण किया। इस मौके पर वन अधिकारियों ने कहा कि हरियाली बढ़ाए बिना दुनिया को बचा पाना मुश्किल है। यह किसी विभाग और किसी व्यक्ति के बूते संभव नहीं है। बल्कि जन जन को पौधरोपण अभियान की महत्ता समझनी होगी। इसके पहले वन प्रमंडल कार्यालय परिसर से स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद वन विभाग ने सुपहा वन विज्ञान केंद्र पर बच्चों की निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। निबंध में एमआरडी स्कूल का अमन कुमार प्रथम, चमन साह का सन्नी कुमार द्वितीय तथा एमआरडी का अंशु चौधरी तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं लोक ग्राम संस्थान बशीपुर तथा कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों ने आरएमके स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। जिसमें संस्था के सचिव शंभू प्रसाद ¨सह, निदेशक अनुराग कुमार, शुभम टुडू, अभिषेक कुमार आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी