बारिश से रबी फसलों पर बरसा अमृत

बांका। बेमौसम बारिश से शनिवार को रबी फसल पर अमृत बरसा है। जिला भर में शुक्रवार रात के बाद शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:12 AM (IST)
बारिश से रबी फसलों पर बरसा अमृत
बारिश से रबी फसलों पर बरसा अमृत

बांका। बेमौसम बारिश से शनिवार को रबी फसल पर अमृत बरसा है। जिला भर में शुक्रवार रात के बाद शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। इससे धनकटनी का काम जरूर दिन भर प्रभावित रहा। पर रबी फसल को बारिश नई संजीवनी दी गई।

रजौन: शनिवार सुबह से ही तेज पछुआ के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के कारण बांका और रजौन के बीच 33 हजार तार में फॉल्ट आ जाने से विद्युत आपूर्ति दिन भर बाधित रही। बारिश से खेत में लगी दलहन, तिलहन को फायदा नहीं हुआ। किसानों का खेत में पड़ा धान की फसल को इससे नुकसान पहुंचा है। बारिश को लेकर बाजारों में फूस के घर को ढकने एवं खलिहान में पड़े धान के पुंज को बर्बादी से बचाने के लिए कई किसानों को प्लास्टिक खरीदते देखा गया। किसान सलाहकार रविकांत राहुल ने बताया कि इस बारिश से किसानों को आंशिक लाभ ही है।

शंभूगंज: शनिवार सुबह से हो रही बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दिया है। इस कारण लोग सुबह देर तक घरों में दुबके रहे। बेमौसम बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसान धान की तैयारी में व्यस्त हैं। खेतों में लगी गेहूं, सरसों की फसलों में इस बारिश ने रामवाण का काम किया है। कांग्रेस नेता विभूति प्रसाद सिंह, लोजपा के प्रभुनाथ सिंह ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी