गोवा के सीएम के निधन शोक सभा

बांका। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन पर सोमवार को भाजपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:00 PM (IST)
गोवा के सीएम के निधन शोक सभा
गोवा के सीएम के निधन शोक सभा

बांका। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन पर सोमवार को भाजपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने की। मौके पर भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल भी मौजूद थे। सभी कार्यकर्ता ने सबसे पहले मनोहर पर्रिकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पर्रिकर अपने सादगी के लिए हमेशा जाने जाएंगे। उन्होंने रक्षा मंत्री रहते हुए भारत के सेना को काफी शक्तिशाली बनाया। उनके त्याग को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने बताया कि पर्रीकर एक ऐसा नेता थे। जिन्हें गोवा के सड़कों पर कभी पैदल तो विधान सभा स्कूटर से जाते देखा जाते थे। अपने पीछे सुरक्षा का कोई तामझाम वो नहीं रखते थे। शोक सभा में मनोज यादव, अजय कुमार दास, उगेंद्र मंडल, केदार सिंह, महेश गुप्ता, अनिल ठाकुर, सत्यनारायण पंजियारा, प्रमोद मंडल, ललन ठाकुर, श्याम कामती, श्रृषभ पांडेय, लखेंद्र सिंह, विकास यादव, संतोष पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी