कोहरे में छुपा सूरज, पूस के पहले कंपकंपी

बांका। पूस की दस्तक के पहले ही अबकी कड़ाके की ठंड लोगों की हाड़ कंपाने लगी है। गुरुवार को जिला का न्यू

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 09:16 PM (IST)
कोहरे में छुपा सूरज, पूस के पहले कंपकंपी

बांका। पूस की दस्तक के पहले ही अबकी कड़ाके की ठंड लोगों की हाड़ कंपाने लगी है। गुरुवार को जिला का न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे सरक कर 13 डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो दिनों में तापमान दो डिग्री और नीचे जाने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह घने कोहरे की वजह से हो रही है। रात ढलने के साथ ही कोहरा घना हो रहा है। सुबह दस बजे तक पछुआ हवा के साथ कोहरा छाया रहा। इससे दिन भर लोगों को कंपकंपी होती रही। दिन में कोहरे के बीच से दोपहर एक बजे कमजोर सूरज बाहर निकला। तब लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन, घंटे भर से भी कम समय में फिर वह कोहरे में छुप गया। लिहाजा, गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह-सुबह कोहरा और कपकपी के कारण अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के दस्तक के साथ ही ग्रामीण इलाकों में अलाव सुलग गया है। लोगों के आग के पास बैठ कर ठंड से मुकाबला कर रहे हैं। पशुपालकों की भी परेशानी बढ़ी हुई है। इधर, प्रशासनिक स्तर से अब तक शहरी इलाकों में भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसे गरीब, मजदूर वर्ग के लोगों को खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। तेज ठंड से जिला में धनकटनी और इसकी तैयारी का काम भी पिछले दो दिन से सुस्त हो गया है।

----------------------

पारा 10 डिग्री से नीचे उतरने पर जलेगा अलाव

आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन को तापमान 10 डिग्री से नीचे उतरने के बाद क्षेत्र में अलाव जलवाने का निर्देश दिया है। प्रशासन को कंबल का इंतजाम करने को भी कहा गया है। ठंड बढ़ने पर इसका वितरण रैन बसेरा और असहाय लोगों के बीच करने को कहा है। विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इससे संबंधित पत्र जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है।

chat bot
आपका साथी