25 मई से चल सकती है बांका से देवघर रेल

बांका। देवघर से बांका तक ट्रेन का परिचालन संभवत: 25 मई से शुरू होने की संभावना है। शनिवार को चांदन र

By Edited By: Publish:Sat, 21 May 2016 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2016 08:01 PM (IST)
25 मई से चल सकती है बांका से देवघर रेल

बांका। देवघर से बांका तक ट्रेन का परिचालन संभवत: 25 मई से शुरू होने की संभावना है। शनिवार को चांदन रेलवे स्टेशन पर पदाधिकारियों की एक टीम ने रेलवे स्टेशन सहित कटोरिया की ओर जाने वाली रेल लाइन का निरीक्षण किया।

टीम के सदस्यों ने बताया कि 22 से 24 मई तक निरीक्षण का काम पूरा कर लिया जाएगा और 25 मई से बांका तक ट्रेन चलेगी। इसमें चांदन तक आने वाली ट्रेन के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा। यह ट्रेन चांदन स्टेशन से बांका के लिए 10:30 बजे खुलेगी। जो बांका से 1:30 बजे खुलेगी। इसके अलावा कुछ और ट्रेन हाल के महीनों में दी जाएगी। जिसमें पटना से बांका तक आने वाली इंटर सिटी को जसीडीह तक चलाया जाएगा। इसके अलावा वनांचल भी इसी होकर जाएगी। इसके लिए अन्य जरूरी जरुरतों पर जल्दी ही विचार विमर्श किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी