डॉ. ठाकुर के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

बांका। जिले के पहले एमबीबीएस डॉ. राजेंद्र ठाकुर के निधन से बांका की लहर दौड़ गयी है। उन्हें जानने वाल

By Edited By: Publish:Sat, 26 Dec 2015 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2015 09:54 PM (IST)
डॉ. ठाकुर के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

बांका। जिले के पहले एमबीबीएस डॉ. राजेंद्र ठाकुर के निधन से बांका की लहर दौड़ गयी है। उन्हें जानने वाले दुखी हैं। शनिवार की अल सुबह उनका शव कोलकाता से विजयनगर चौक स्थित आवास पर पहुंचा। इसके बाद से ही जानने वालों की भीड़ वहां जुटने लगी। सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता और बंडी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंचे। भाजपा विधायक रामनारायण मंडल भी उनके आवास पर पहुंच अंतिम श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि संघ परिवार ने बांका में अपना अभिभावक खो दिया है। निश्चित रूप से डॉ. ठाकुर बांका के भीष्म पितामह थे। उनके योगदान को संघ परिवार और बांका कभी नहीं भूल पाएगा। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वालों में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह, मनोज यादव, जयशंकर चौधरी, आरएसएस के मनोज पांडेय, देवेंद्र चौधरी, दिनेश साह, लंबोदर भगत, विहिप के मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, अधिवक्ता आदि ने भी अंतिम दर्शन कर परिजनों को सांत्वना दी। बांका में अंतिम दर्शन के बाद डॉ. ठाकुर के शव को उनके पैतृक गांव कदराचक ले जाया गया। वहां से सुल्तानगंज गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया। इधर, उनके आवास पर डॉक्टर साहब की जुड़ी यादों को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। उनके कमरे में भारत माता की प्रतिमा आजीवन स्थापित रही। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई संघ प्रमुख के साथ उनकी तस्वीर है। छात्र जीवन से संघ जीवन और चिकित्सा सेवा से जुड़ी कई यादों की तस्वीर देख लोग दंग रह गये। डॉक्टर साहब अंतिम समय में राष्ट्रवाद विषय पर लेखन कार्य भी कर रहे थे। जानकारी मिली की कई बड़े राजनेता व अधिकारी उनके आवास पर पूर्व में आ चुके हैं। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी