भाजपा को बेलहर की जनता ने औंकात बता दी: गिरिधारी

बांका। सूईया बाजार स्थित इन्टर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरूवार को बेलहर के नवनिर्वाचित

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 10:41 PM (IST)
भाजपा को बेलहर की जनता ने औंकात बता दी: गिरिधारी

बांका। सूईया बाजार स्थित इन्टर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरूवार को बेलहर के नवनिर्वाचित विधायक गिरिधारी यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक श्री यादव ने कहा कि बेलहर कि जनता ने जिस स्नेह से मुझे वोट देकर जिताया है। उस स्नेह और प्यार को मैं भूला नहीं सकता। कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार बिहार नहीं बल्कि देश को तोड़ने की राजनीति कर रही थी। वहीं बिहार एवं बेलहर की जनता ने सही समय पर सही फैसला देकर भाजपा को उसकी औकात बता दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में दंगा फसाद फैलाने की कोशिश कर रही थी। बिहार चुनाव की जीत इस बार बिहार ही नहीं बल्कि देश पर प्रभाव डालने वाली जीत थी। इसपर देश ही नहीं बल्कि विदेश की भी नजरें टिकी थी। उन्होंने चुनाव में भाजपा को करारा जबाब देने के लिए मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने विकास के साथ किसी भी जाति बिरादरी से भेदभाव नहीं करने का भरोसा लोगों को दिया। सूईया को प्रखंड बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह मसला सिर्फ सूईया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का मसला है। जब प्रखंड बनने की बात होगी तो सूईया भी जरूर प्रखंड बनेगा।वहीं उत्साही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से श्री यादव को मंत्री बनाए जाने की मांग की। सभा की अध्यक्षता जिला 20 सूत्री अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष डॉ. नबाब अंसारी ने की। जबकि मौके परचांदन प्रखंड अध्यक्ष पलटन यादव, मुखिया ब्रह्मानंद दास, भैरो मरीक, पूर्व मुखिया नारायण यादव, सुनील यादव, चन्द्र मोहन पाण्डेय,सरपंच कमान, बूढा मीठन, खुर्सीद आलम, हरि यादव, रामचन्द्र मिस्त्री, मौलाना अब्बास, लक्ष्मीकांत वर्णवाल, सुमित साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी