गिरिडीह का सीआई निकला चिकनमाटी से बरामद शव

स्ावाद सूत्र, बौंसी (बाका): चिकनमाटी के समीप तीन दिन पूर्व बरामद शव की पहचान परिजनों ने कर ली है

By Edited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 01:08 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 01:08 AM (IST)
गिरिडीह का सीआई निकला चिकनमाटी से बरामद शव

स्ावाद सूत्र, बौंसी (बाका):

चिकनमाटी के समीप तीन दिन पूर्व बरामद शव की पहचान परिजनों ने कर ली है। मृतक की शिनाख्त गिरीडीह सदर ब्लॉक के हाल बरमसिया मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय राजस्व कर्मचारी रामचन्द्र यादव के रूप में की गयी है। सोमवार को बौंसी थाना पहुंच कर मृतक के परिजन विनय यादव ग्राम भीखाडीह जमुआ गिरीडीह ने मृतक के कपड़े से उनकी पहचान की। जानकारी हो कि गहरे कत्थई रंग के कोट पैंट पर गिरीडीह टेलर्स का स्टीकर भी लगा था। वहीं उनके खास मित्रों में गिरीडीह निवासी शोभा यादव, जमुआ के हुलास चन्द्र यादव तथा हीरोडीह जमुआ के जयलाल यादव ने भी बौंसी थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष के कैमरे में लिये गये फोटो से पहचान की। बताया गया कि सीआई रामचन्द्र का पिछले 10 वर्षो से चिकनमाटी गाव की नर्तकी के साथ अवैध संबंध था। जब नर्तकी का जमुआ गिरीडीह में चलती हुआ करता था। तभी से सीआई का नर्तकी के साथ सम्बन्ध बना था। बता दें कि पिछले शुक्रवार को बौंसी पुलिस ने श्याम बाजार समीप चिकनमाटी बहियार में पीट-पीट कर हत्या की गई शव को बरामद किया था। पोस्टमार्टम के दो दिन बाद शिनाख्त करने आये उनके परिजन को शव अंत्येष्ठि के लिए सौंप दिया गया। मंगलवार सुबह शव के गाव पहुंचने की जानकारी मृतक के 26 वर्षीय पुत्र पंकज यादव को मिली। वह बंगलुरू में एमबीबीएस कर रहा है। पत्‍ि‌न सरस्वती देवी रह रह कर बेहोश हो रही है। वहीं 30 पुत्री बबीता देवी का भी बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सीआई गुरूवार को घर से रॉची जाने और अपने ऑफिस में सीओ को धनबाद कहकर निकला था। लेकिन वह एक किराये के वाहन से देवघर होते हुए हंसडीहा पहुंच गया। फिर वह किसी वाहन से चिकनमाटी पहुंच गया। पुलिस को नर्तकी के घर से शराब की बोतलें मिली। नर्तकी का घर बंद है। गांव के अधिकांश पुरूष फरार हो गये हैं। नर्तकी के भाग जाने से लोगों का शक और बढ़ा है। वहीं पुलिस ने सरसों की खेत से सीआई का कोर्ट पैंट आदि भी बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक के मोबाइल कॉल्स को भी खंगाला जा रहा है। जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी