एएसवी को मिला प्रशिक्षण

By Edited By: Publish:Sat, 16 Nov 2013 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2013 11:29 PM (IST)
एएसवी को मिला प्रशिक्षण

निप्र, बाराहाट,बांका : शनिवार को बाराहाट, बौंसी एवं धोरैया प्रखंड के एएसभी को प्रखंड सभागार में प्रशिक्षक सह सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मु.अद शरीफ ने दिया। उन्होंने एएसवी को धान कटनी हेतु प्लाट का चयन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बीएओ शिव कुमार सिंह ने कहा कि कृषि बिहार राज्य की अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। अधिकतर आबादी प्रत्यक्ष व प्ररोक्ष रूप से कृषि पर आश्रित है। कृषि रोड मैप के अंतर्गत फसलों के आधुनिकतम प्रभेद के प्रमाणित के साथ-साथ उत्पादित फसल क्षमता का आकलन की जानकारी दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी