मुहर्रम अखाड़ा का पहलाम, दिन भर बजता रहा तासा

By Edited By: Publish:Sat, 16 Nov 2013 05:24 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2013 05:25 AM (IST)
मुहर्रम अखाड़ा का पहलाम, दिन भर बजता रहा तासा

संवाद सहयोगी, बांका :कुर्बानी का त्योहार मुहर्रम की दसवीं पर मुस्लिम भाइयों ने अखाड़ा जुलूस निकाल कर इसका करबला पर पहलाम किया। इसके लिए सभी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किया गया था। जुलूस अल सुबह से निकलना शुरू हो गया था। कई गांवों के युवा लाठी व तलवार की कलाबाजी दिखाते हुए दिन भर शहर की सड़कों से गुजरते रहे। जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस मौके पर मुहम्मद साहब के शहादत को याद किया गया। विजय नगर के नौजवान कमेटी ने जुलूस निकाल कर कुर्बानी को याद किया। जुलूस में लोग पारंपरिक हथियार से अखाड़ा खेलते रहे। कई जगहों पर हिंदू धर्म के लोगों ने सद्भावना दिखाते हुए मुहर्रम के अखाड़े में लाठी खेला। जुलूस में रंग बिरंगे आकर्षक तजीये को लेकर लोग चल रहे थे। मुहर्रम के बहाने जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि मुहर्रम हमें अपने पाक साफ जिंदगी जीने की सीख देता है। समाज व देश के लिए कुर्बानी की याद दिलाता है। वहीं घर से निकलकर काफी संख्या में लोगों ने जुलूस का मजा लिया। देर रात तक अलीगंज के समीप चांदन नदी किनारे करबला में पहलाम चलता रहा।

-----------------

निप्र.रजौन के अनुसार मुहर्रम को लेकर क्षेत्र के इस्लामनगर, कचमुनिया, मकरमडीह, चकवीर, रसूलपुर, हरना, मिल्की, परसौतीपुर आदि अल्पसंख्यक गांवों तजिया जुलूस निकाला। जुलूस में ढोल-नगाड़ा, फरसा, तलवार भाला का करबत मुस्लिम भाईयों ने दिखाया। मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय उप समाहर्ता आरके पोद्दार, बीडीओ नवीन कुमार कंठ, थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान कंठ ने ताजिया जुलूस व पहलाम का जायजा दिन भर लेते रहे।

निप्र, बेलहर के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बेलहर, अमगड़वा, पेकहा, रांगा, नवीबांध, धरतीथान, डुब्बा, बड़हरा आदि गांवों में ताजिया का जुलूस ढोल-नगाड़ा बजाते हुए निकाला। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस मुस्तैद था।

निप्र,अमरपुर के अनुसार थाना क्षेत्र के धीमड़ा, संग्रामपुर, गरीबपुर, सुल्तानपुर, डुमरामा, हसनपुर, महम्मदपुर, सलेमपुर, शोभानपुर, कटोरिया, चौरवैय, सादपुर, डाटवाटी, बनहरा सहित 36 जगहों पर मुहर्रम का जुलूस निकला गया। सभी स्थानों पर पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारी भी तैनात दिखे। वहीं मुहर्रम जुलूस में बनहरा गांव का ताजिया आकर्षक का केन्द्र बना रहा। सभी लाइसेंस प्राप्त मुहर्रम जुलूस को निर्धारित मार्ग से तालाबों में पहलाम कराया गया। मौके पर पुलिस एवं दंडाधिकारी काफी सतर्क दिखे।

निप्र.चांदन के अनुसार प्रखंड के मुस्लिम बहुल सभी गावों में आज मुहर्रम शाति पुर्वक संपन्न हो गया। इसके लिए सुबह से ही बच्चे और पुरुष नये नये कपड़े पहन कर ताजिया जुलूस में शामिल हुए। चादन बाजार से होते हुए ताजिया जुलूस चादन उच्च विद्यालय के मैदान में देर शाम तक खिलाड़ियों कई कारनामा से दर्शकों को अचरज में डाल दिया। क्षेत्र के पहाड़पुर, तीन सिमानी, असूढ़ा, सुईया आदि जगहों पर भी मुहर्रम शातिपूर्वक मनाया गया।

निप्र, कटोरिया के अनुसार कटोरिया एवं सूईया क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीसीएलआर ब्रजेश कुमार देर संध्या तक प्रखंड मुख्यालय में डटे रहे। सीओ निरंजन कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर कन्हैया लाल, थानाध्यक्ष राजेश मंडल, सुईया ओपीध्यक्ष राजनंदन कुमार आनंदपुर ओपीध्यक्ष विश्वनाथ सिंह दिन भर गश्त पर रहे। इस दौरान खास कार्यक्रम सरकन्डा, सुईया, घोडमारा बैंहंगा, चिहटजोर ढोडियातरी, कटोरिया, कठौन में हुआ।

संवाद सूत्र, जयपुर के अनुसार ओपी क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शांति व सद्भाव के साथ संपन्न हो गया। जयपुर व कठीयाडीह के अखाडे में हजारों की भीड़ में लोग शरीक हुए। जयपुर इमामबाड़े से दोपहर बाद ढोल नगाडे़ के साथ मौलाना जाकिर हुसैन की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। अखाड़ा में हर किसी ने तलवार, भाला, बाना, लाठी कुस्ती का घटो प्रदर्शन किया। इस अखाडे़ में हिन्दू समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं कठीयाडीह के मैदान में पाच गावों से कुल 11 ताजिया व काफी संख्या में निशान लेकर पहुंचे। जहा हजारों की भीड़ में खलीफा जमाल के नेतृत्व में करतब दिखाया। प्रतिनिधि, धोरैया के अनुसार क्षेत्र में मुगलकालीन कुरमा करबला मैदान पर पहलाम व निशान में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के कुर्मा सहित चलना, कदमा, विशनपुर, अटपहारा, लाडन, बखड्डा सहित झारखंड के गोड्डा जिला के कई गांव के मुस्लिम व हिंदु लोगों की भीड़ ताजिये व निशान देखने उमड़ पड़ी। पहलाम को लेकर देर रात्रि तक एसडीपीओ शिव कुमार पंडित, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, बौंसी इंस्पेक्टर सियाराम गुप्ता जमे रहे। जानकारी के अनुसार 26 गांव के करीब 35 से 40 हजार की तादात में लोग पहलाम देखने यहां पहुंचे हैं।

संसू, शंभूगंज के अनुसार प्रखंड के चुटिया, बेलारी, जोगनी, शंभूगंज आदि से सुबह से युवाओं ने अखाड़ा जुलूस निकाला। शांतिपूर्ण तरीके से शाम तक इसका पहलाम कर दिया गया।

निप्र.बौंसी के अनुसार प्रखंड के कैरी, सिंकदरपुर, डहुआ, विशनपुर सहित मुस्लिम गांवों में मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी