मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी
निप्र, अमरपुर (बांका) : थाना क्षेत्र के राजपुर गांववासी प्रणव कुमार सिंह से समुखिया मोड़-राजपुर मुख्य मार्ग में अपराधियों ने मारपीट कर नगदी समेत जेवरात छीन लिए। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जख्मी प्रणव कुमार सिंह अपने बाइक से मां के साथ बांका से राजपुर गांव लौट रहा था। इसी बीच सिमरिया फैक्ट्री के आगे पूर्व से घात लगाए अपराधी इंद्रसेना गांव के आशीष मंडल, सुनिल मंडल, बद्री मंडल, अमित मंडल जो बोलेरो संख्या बीआर 11 एच 2885 में पूर्व से बैठा था। आगे बढ़ने पर अपराधियों ने बोलेरो से पीछा कर बाइक को रोक लिया तथा रॉड से हमला कर नकदी व जेबरात छीन लिया। थानाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ ओझा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर