रजौन व पुनसिया में प्रतिमा विसर्जन आज

By Edited By: Publish:Thu, 12 Sep 2013 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2013 01:46 AM (IST)
रजौन व पुनसिया में प्रतिमा विसर्जन आज

निप्र, रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के पुनसिया व रजौन बाजार में गणेश महोत्सव चरम पर है। भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रजौन प्रतिमा की सजावट केदारनाथ आपदा की झांकी आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। दोनों बाजार में प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा। पुनसिया में रात्रि जागरण, भजन संध्या आदि का आयोजन किया जा रहा है। रजौन में संघ के गोपाल भगत, दिलीप साह, मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, राकेश यादव, प्रकाश साह, पंकज सिंह, रणविजय सिंह, विकास साह, उत्कर्ष आनंद, अभिषेक कुमार आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं पुनसिया में गणेश पूजा समिति अध्यक्ष अनुप कुमार बमबम, सचिव विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, जिप अनिल रजक, अरुण केशरी पंसस प्रमोद मंडल, राजीव, प्रवीण, जीवन केशरी, कुशेश्वर गुप्ता आदि बाजार के नवयुवक गणेश उत्सव को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी