महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

By Edited By: Publish:Thu, 29 Aug 2013 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2013 09:50 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

निज प्रतिनिधि, बेलहर (बांका) : बासमाता गांव की एक आदिवासी महिला विनिता हेम्ब्रम के साथ कुशहा गांव के मोहन मंडल द्वारा दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया गया। इस संबंध में महिला ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वादी के अनुसार वह अपने मायके के गांव कुशहा में मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान उक्त युवक आया और उसने हाथ पकड़ लिया और बांस की झाड़ी की ओर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर उक्त आरोपी ने डंडा से पिटाई कर दी। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हल्ला करने पर आरोपी भाग निकला। अपने भतीजे बीरबल हेम्ब्रम के साथ थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी