गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस

By Edited By: Publish:Fri, 16 Aug 2013 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2013 02:01 AM (IST)
गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस

निप्र, रजौन (बांका) : कांग्रेस का एक दिवसीय सम्मेलन डीएन सिंह कॉलेज में प्रखंड अध्यक्ष विभाषचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं को बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं आदि के माध्यम से आमजनों को बतायी जाएगी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विधेयक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायी जाएगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन के माध्यम से 20 से 27 अगस्त तक अभियान चल कर जन जागृति कराने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर पार्टी नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डीपी यादव के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन का संचालन प्रमोद कुमार मिश्र व प्रो. सुनिल कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव प्रमोद सिंह वेल्डन, जिप उमेश कुमार वर्मा, पूर्व जिप विश्वनाथ चौधरी, रजौन प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, महासचिव विनय कापरी, उपाध्यक्ष कंचन साह, प्रवक्ता अजय कुमार सिंह, देवनंदन श्रीवास्तव, सुबोध कुमार झा, गिरिशि पासवान, रेखा सोरेन, पुष्पा चौधरी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, ज्ञानानंद सिंह, प्रगदेश प्रतिनिधि चंद्रमोहन दास, मुखिया मीना देवी, उमाकांत हरिजन, बाबूलाल हरिजन, धोरैया प्रखंड अध्यक्ष आलमगिर अंसारी, अब्दुल कयूम, कपिलदेव दास, विंदेश्वरी मंडल, मु. मुस्तफा, मु. अब्दुल आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी