एकजुट रहने से समाज का होगा उत्थान : एमएलसी

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : आप संगठित रहें, तभी समाज का उत्थान होगा। अपने बच्चा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM (IST)
एकजुट रहने से समाज का होगा उत्थान : एमएलसी
एकजुट रहने से समाज का होगा उत्थान : एमएलसी

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : आप संगठित रहें, तभी समाज का उत्थान होगा। अपने बच्चों क शिक्षित बनाएं। समाज का शैक्षणिक विकास होना चाहिए। दहेज रुपी दानव को समाज से पहल कर समाप्त करें। एकजुट रहेंगे, तभी सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान होगा। उक्त बातें अखिल भारतवर्षीय मध्यदेशीय हलवाई महासभा में बिहार विधान परिषद के सदस्य राधा चरण सेठ ने कही। हलवाई समाज द्वारा सोनतटीय क्षेत्र स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में बाबा गणिनाथ का 22 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह में पूजा के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से की गई। विधान पार्षद ने कहा कि जब वोट का समय आता है तो आप वोट देकर चुप हो जाते हैं। हमने किसे वोट दिया, जबकि हमें एहसास कराना है कि हम किसके साथ हैं। 18 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में शिक्षा पर बल दिया। कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षित बनाएं। बाबा गणिनाथ के आदर्शों को अपनाएं। ऐच्छिक निधि से सोनतटीय क्षेत्र में मंच निर्माण कराने की घोषणा करते हुए कहा कि यदि एनओसी प्राप्त हो जाएगा तो अगले वर्ष एक मंच बनकर तैयार हो जाएगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यमुना प्रसाद स्वर्णकार ने बाबा गणिनाथ के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को अपनाने की अपील की। जिला महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि बाबा गणिनाथ ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास किया। संचालन एवं उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद प्रसाद ने किया। सचिव पप्पू गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मंजीत अमन ने अतिथियों का स्वागत किया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता ने सामाजिक एकता पर बल दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कला प्रभा संगम एवं मां टाइ¨पग सेंटर के बच्चों ने ने दिया। लोक गायक राजा मंडल एवं मुस्कान ने अपने गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला प्रभा संगम के सचिव गो¨वदा राज ने अपने डांस से सभी को प्रभावित कर दिया। पूर्व वार्ड पार्षद केदारनाथ ¨सह, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ¨सह, हसपुरा के पूर्व मुखिया विजय अकेला, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद ¨सह चंद्रवंशी, जदयू नेता विजय पासवान, राकेश कुमार, ज्योति रंजन, धर्मदेव प्रसाद, धनंजय प्रसाद, गोपाल प्रसाद, संजय प्रसाद मुन्ना, आशीष उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी