पशु तस्करी मामले में दो गए जेल

नगर थाना पुलिस ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार वाहन चालक मो. असलम खान एवं पशु व्यापारी आलम कुरैशी को शनिवार को सीजेएम के न्यायालय में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:24 PM (IST)
पशु तस्करी मामले में दो गए जेल
पशु तस्करी मामले में दो गए जेल

औरंगाबाद। नगर थाना पुलिस ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार वाहन चालक मो. असलम खान एवं पशु व्यापारी आलम कुरैशी को शनिवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। सीजेएम ने दोनों को मंडल कारा भेज दिया है। जेल गया चालक ओबरा थाना के दुर्गा चौक इस्लामिया मोहल्ला एवं पशु व्यापारी दाउदनगर के पिपराहीबाग का निवासी है। मामले में पुलिस ने रिसियप थाना के बभंडीह स्थित गौ ज्ञान फाउंडेशन के स्वयं सेवक अप्पू कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। जेल गए दोनों आरोपितों के अलावा हसपुरा के अमझरशरीफ के साजिद खान, दाउदनगर के कल्लू मियां एवं जब्त पशु लदा पिकअप का मालिक अभियुक्त बने हैं। सभी पर पशु तस्करी का आरोप लगाया गया है। गौ ज्ञान फाउंडेशन के स्वंय सेवक अप्पू की सूचना पर शुक्रवार को नगर थाना पुलिस ने रामाबांध बस स्टैंड के पास से पशु लदा पिकअप को जब्त किया था।

chat bot
आपका साथी