शहर से दो बाइक ले उड़े चोर

औरंगाबाद। शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह चोरी की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। चोरी की घटना बढ़ती

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:41 PM (IST)
शहर से दो बाइक ले उड़े चोर
शहर से दो बाइक ले उड़े चोर

औरंगाबाद। शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह चोरी की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। शहर के महाराणा प्रताप नगर से जितेंद्र कुमार एवं हनुमान नगर निवासी देवेंद्र राय की बाइक सोन कॉलोनी से चोरों ने चुरा ली। दोनों बाइक चोरी की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटना से पुलिस की नींद हराम हो गई है। एक भी वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन नहीं किया है। मामले में पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी