शिक्षक की मौत से घर में छाया मातम

मदनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोल्हूआ के सहायक शिक्षक सर्वात्मन नाथम (44 वर्ष) की मौत रविवार रात्रि हो गई। मृतक खिरियावां गांव निवासी राजेंद्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:07 PM (IST)
शिक्षक की मौत से घर में छाया मातम
शिक्षक की मौत से घर में छाया मातम

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोल्हूआ के सहायक शिक्षक सर्वात्मन नाथम (44 वर्ष) की मौत रविवार रात्रि हो गई। मृतक खिरियावां गांव निवासी राजेंद्र नाथ शर्मा का पुत्र बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात्रि अचानक तबीयत खराब हुई। परिजनों ने इलाज के लिए औरंगाबाद अस्पताल ले गए। जहां स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज हेतु परिजन नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार लेकर गए । इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। मौत की खबर गांव में मिलते ही घर में परिजन रोने लगे। शिक्षक की पत्नी सुनीतम नाथम का रोते बुरा हाल है। वह रोते हुए बेहोश हो रही थी। होश आते ही अपने पति को खोजने लगती। परिजनों का रोते बिलखते देख शिक्षक के आठ वर्षीय पुत्री नीतम नाथम, पांच वर्षीय पुत्र सत्यम नाथम एवं दो वर्षीय पुत्री नित्यम नाथम यह समझ नहीं पा रही थी कि यह सब कैसे हुआ। उन्हें क्या पता था कि उनके पिता सदा के लिए छोड़कर चले गए हैं। पिता का प्यार अब उन्हें नहीं मिलने वाला है। घटना की खबर सुन गांव में मातम का माहौल बना है। रोते बिलखते बच्चों को देखकर ग्रामीण फफक पड़ रहे हैं। शिक्षक की मौत पर संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, शिक्षक जगनारायण पाठक, संजय मिश्रा, ज्ञानदत्त पांडेय, अशोक पांडेय, वीरेंद्र कुमार, जयकिशोर यादव, मो. शहाबुद्दीन, मुनींद्र चौरसिया ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी