24 घंटे के बाद छात्रों का अनशन समाप्त

सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ बुधवार से महागठबंधन के छात्रों का प्रारंभ हुआ अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। 24 घंटे तक छात्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 05:28 PM (IST)
24 घंटे के बाद छात्रों का अनशन समाप्त
24 घंटे के बाद छात्रों का अनशन समाप्त

औरंगाबाद। सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ बुधवार से महागठबंधन के छात्रों का प्रारंभ हुआ अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। 24 घंटे तक छात्र अनशन पर बैठे रहे। प्राचार्य डा. वेदप्रकाश चतुर्वेदी ने छात्रों का अनशन तोड़वाया। सफाई दी कि मैं किसी छात्र संगठन का सदस्य नहीं हूं। प्राचार्य ने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता ग्रहण किया था जिसको लेकर महागठबंधन के छात्रों ने हंगामा करते हुए अनशन किया था। प्राचार्य ने जूस पिलाकर छात्रों का अनशन तोड़वाया। छात्रों ने महाविद्यालय के प्रशासकीय भवन का बंद ताला खोला। प्राचार्य ने कहा कि मैं किसी संगठन या राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं हूं। हमें सभी छात्र संगठनों के साथ एकजुट होकर कार्य करना है। कॉलेज का विकास करना है। प्राचार्य ने छात्र नेताओं से कॉलेज के विकास में सहयोग मांगा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भीम चौहान, छात्र राजद के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव एवं हिदुस्तानी आवाम मोर्चा के भीम प्रताप सिंह ने कहा कि हमें प्राचार्य से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन किसी पार्टी का सदस्यता लेना गलत है। हम सभी हमेशा कॉलेज के विकास में सहयोग करते हैं और करेंगे। छात्रों की हर समस्याओं का समाधान करेंगे। मो. मजहर, शुभम सिंह, सचिन, पवन, रिशु, रविरंजन, पिटू, बिट्टू, विकास, रविरंजन, सौरभ, अमित, विकास, अवध प्रकाश, कौशल, पप्पू, सूरज कुमार निर्मल, गौरव कुमार, संतोष कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी