बिहार-झारखंड बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ चलेगा सर्च ऑपरेशन

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस सतर्क है। बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाएगी। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आइजी अभियान सुशील एम खोपड़े ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 05:16 PM (IST)
बिहार-झारखंड बॉर्डर पर नक्सलियों 
के खिलाफ चलेगा सर्च ऑपरेशन
बिहार-झारखंड बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ चलेगा सर्च ऑपरेशन

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस सतर्क है। बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाएगी। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आइजी अभियान सुशील एम खोपड़े ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने को एक्शन प्लान बनाया गया। एसपी दीपक वर्णवाल, गया एसपी राजीव मिश्रा, रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट 153 बटालियन सुरेश कुमार चौधरी, 159 के निशित कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 205 कोबरा एसबीएस विष्ट एवं पारा मिलिट्री फोर्स के कंपनी कमांडेंट शामिल हुए। बताया गया कि 30 नवंबर को बिहार से सटे झारखंड के इलाके में विधानसभा चुनाव के मतदान होना है। चुनाव के समय नक्सली इलाके में दहशत फैलाने की नियत से हंगामा कर सकते हैं। सतर्क रहने की जरूरत है। नक्सल इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि नक्सलियों को उनके इलाके में मात दें। आइजी ने कहा कि औरंगाबाद, गया एवं रोहतास के बॉर्डर को सील किया जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करें। चुनाव के दौरान नक्सलियों से निपटने को लेकर तैयार रहें ताकि नक्सली अपने मकसद में कामयाब न हों। बॉर्डर पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। आइजी ने एक्शन प्लान तैयार कर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। बता दें कि झारखंड के प्लामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 30 नवंबर को मतदान होना है। यह इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है। यहां शांतिपूर्ण चुनाव कराना नक्सलियों के लिए चुनौती रहता है।

chat bot
आपका साथी