उपेंद्र कुशवाहा के अनशन के समर्थन में उतरे रालोसपा नेता

राज्य में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन नहीं देने को लेकर पटना में अनशन पर बैठे रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। नेताओं ने शहर के रमेश चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 10:15 PM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा के अनशन के समर्थन में उतरे रालोसपा नेता
उपेंद्र कुशवाहा के अनशन के समर्थन में उतरे रालोसपा नेता

राज्य में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन नहीं देने को लेकर पटना में अनशन पर बैठे रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। नेताओं ने शहर के रमेश चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, वैजनाथ मेहता, जैनेंद्र कुशवाहा, निर्भय पासवान ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के कार्यकाल में औरंगाबाद के हसपुरा समेत राज्य के कई जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई थी पर राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा जमीन नहीं देने के कारण विद्यालय नहीं खुल सका है। पार्टी नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन देने से इंकार क्यों कर रहे हैं। यह रवैया राज्य के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ दुर्भावनाग्रस्त को दिखाता है। हसपुरा में मठ की जमीन को केंद्रीय विद्यालय के लिए दी गई है पर मुख्यमंत्री उस जमीन का भी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं जिससे विद्यालय नहीं खुल रहा है। औरंगाबाद के बभंडीह में केंद्रीय विद्यालय के खुले नौ वर्ष हो गया पर राज्य सरकार आजतक जमीन नहीं दिया है जिससे विद्यालय का भवन नहीं बन रहा है। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री ये यह जानना चाहते हैं कि बभंडीह केंद्रीय विद्यालय में कहां के बच्चे बढ़ते हैं। क्या केंद्रीय विद्यालयों में दूसरे राज्य के बच्चे पढ़ते हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य में शिक्षा में सुधार के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अनशन पर बैठे हैं पर मुख्यममंत्री नीतीश कुमार कुछ सुन नहीं रहे हैं। पार्टी नेता विपिन कुमार, महामाया ठाकुर, श्रीकांत कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र राम, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, लव कुमार, सुरेंद्र मेहता, नगीना पासवान, पप्पू कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी