जुलूस निकालने को लाइसेंस लेना जरूरी

ओबरा थाना परिसर में दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 05:24 PM (IST)
जुलूस निकालने को लाइसेंस लेना जरूरी
जुलूस निकालने को लाइसेंस लेना जरूरी

फोटो : 01 एयूआर 23

डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध : थानाध्यक्ष

अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को दें संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : ओबरा थाना परिसर में दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि दशहरा पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। शांतिपूर्वक मनाएंगे तो हमें खुशी होगी। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी। रोक के बावजूद जो लोग डीजे बजाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्व के लोगों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। जो लोग लाइसेंस नहीं लेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर जो लोग सड़क हंगामा करेंगे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शराब बिक्री की सूचना पुलिस को दें, त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा। बताया कि प्रखंड में 32 स्थानों पर पूजा की जा रही है। शरारती तत्व के लोग सावधान हो जाएं। सड़क रूट बनाई गई है। हर जगह चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस की तैनाती की जाएगी। आप सबका सहयोग जरूरी है। सीओ कुमारी अनुकंपा ने शांति के माहौल में दशहरा पूजा मनाने की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। मुखिया प्रतिनिधि मनीष सौंडिक, सरपंच प्रतिनिधि सिद्धनाथ दुबे, दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष अशोक प्रसाद अग्रवाल, चंद्रभूषण स्वर्णकार, हरिवंश सिंह, भोला ठाकुर, विजय सिंह, पुष्कर अग्रवाल, गुड्डू कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी