स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा शांतिपूर्ण जारी

दाउदनगर के दो परीक्षा केंद्रों पर स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:33 AM (IST)
स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा शांतिपूर्ण जारी
स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा शांतिपूर्ण जारी

औरंगाबाद।

दाउदनगर के दो परीक्षा केंद्रों पर स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। मगध विश्वविद्यालय द्वारा दाउदनगर में दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर एवं महिला कॉलेज दाउदनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दाउदनगर कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डा. सुमन शेखर ने बताया कि प्रथम पाली में 373 एवं द्वितीय पाली में 129 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा जारी है। दंडाधिकारी सुरेश प्रसाद कमरे में जाकर निरीक्षण करते देखे गए। महिला कॉलेज दाउदनगर में भी परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है। प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि केंद्र पर दंडाधिकारी तैनात हैं एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी