राजनीति गतिविधि से हमेशा रहें दूर : डीएम

औरंगाबाद। डीएम राहुल रंजन महिवाल ने हसपुरा सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। सात ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 05:34 PM (IST)
राजनीति गतिविधि से हमेशा रहें दूर : डीएम
राजनीति गतिविधि से हमेशा रहें दूर : डीएम

औरंगाबाद। डीएम राहुल रंजन महिवाल ने हसपुरा सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। सात निश्चय योजना से चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को जाना। कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साफ शब्दों में कहा कि अब चुनावी प्रक्रिया का बिगुल बज चुका है। आचारसंहिता के बाद कोई नया कार्य प्रारंभ नही होगा। इसे ध्यान में रखते हुए डेढ़ माह के अंदर कार्य करें क्योंकि लगभग मार्च माह से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ जाएगी। अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि राजनीति गतिविधि से आप हमेशा दूर रहें। विकास पर फोकस रखें। अगर कही कोई परेशानी हो तो बताएं। कहा कि गर्मी आ गई है। हर घर नल से जल योजना का कार्य पूरा कर लें। कार्य बेहतर करें। खराब कंपनी का पाइप एवं नल लगाने पर कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि बो¨रग में कोई गड़बड़ी न करें क्योंकि इस मामले में सरकार व विभाग मुस्तैद है। उन्होंने कर्मियों से कहा कि ईमानदारी से कार्य करें, ईमानदारी का फल हमेशा मीठा होता है। हमलोग सरकार के कार्य को देखते हैं। चुनाव आयोग के आदमी हैं। कार्य के लिए हमें वेतन मिलता है। ऐसे में आप किसी पार्टी, राजनीतिक गतिविधियां से दूर रहें। कहा कि यदि इसकी शिकायत मिली वैसे किसी विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई तय है। कहा कि अब वह बात नही है। अब कानून का राज चल रहा है। इसलिए अपने को निष्पक्ष रहे। किसी की रैली, गुटबाजी में नही रहें क्योंकि सूचना मिलने पर जेल की हवा खानी होगी। कहा कि हर हाल में अपने विभाग के कार्य में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लग जाएं। बीडीओ अमरेश कुमार द्वारा अपने स्तर से अबतक के निर्मित शौचालयों, जलनल योजना, आवास आदि योजनाओं में हुए कार्यों पर प्रगति रिपोर्ट की चर्चा की। डीएम की समीक्षा से अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप रहा।

chat bot
आपका साथी