देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं पीएम

प्रखंड भाजपा इकाई के द्वारा बुधवार को हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव में चौपाल।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 06:06 PM (IST)
देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं पीएम
देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं पीएम

औरंगाबाद। प्रखंड भाजपा इकाई के द्वारा बुधवार को हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी व पार्टी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड अध्यक्ष अमन कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ¨सह, प्रभारी मधेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम चाहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो। चौपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा एवं जनधन योजना के बारे में जानकारी दी गई। कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का सपना अब पूरा हो रहा है। एक-दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। इस बार के चुनाव सब साफ हो जाएगा। जिला मंत्री रविशंकर शर्मा, सुनील ¨सह, बिजेंद्र ¨सह, अरुण ¨सह, मदन यादव, गिरजा ¨सह, दीपक उपाध्याय, धीरज चौहान, गिरजा ¨सह, कमलेश कुमार, राजेश कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी