पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल

औरंगाबाद। स्थानीय महराणा प्रताप आईटीआई कालेज परिसर में सोमवार को भाजपा के द्वारा पंडि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 07:00 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल
पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल

औरंगाबाद। स्थानीय महराणा प्रताप आईटीआई कालेज परिसर में सोमवार को भाजपा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ¨सह एवं संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ¨सह ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद प्रभारी निवेदिता ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोतम ¨सह, पूर्व प्रवक्ता उज्जवल कुमार ¨सह, राजकुमार ¨सह समेत सभी लोगों ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि आज भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक मंडल एवं बूथ पर समर्पण दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समय और धन दोनों ही देश हित के लिए समर्पित करते हैं। आपके द्वारा जो समर्पण राशि आता है इस राशि से भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम संचालित किये जाते है।पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि कल 12 फरवरी से गांव में घूमकर ग्रामीणों को एक नोट कमल पर वोट के लिए जागरूक करना होगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के द्वारा डब्बा उपलब्ध कराया गया है उस डब्बा में राशि समर्पण कराने का काम कराया जाएगा और कार्यकर्ता जहां जाएंगे वहां एक स्टीकर और एक झंडा उनके घर पर लगाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे। लोकसभा विस्तारक राम प्रकाश पांडेय, बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे, टंडवा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार ¨सह, रामचंद्र ¨सह, जगदीश ¨सह, मुन्ना ¨सह, समरेंद्र कुमार ¨सह, लल्लू ¨सह, मोती पांडे, साहेब ¨सह, अनिल ¨सह, जितेंद्र ¨सह, अखिलेश ¨सह, नागेंद्र कुमार ¨सह, सुनील भारती, अभय कुमार ¨सह, सरिता देवी, सुमन जी, राम लखन प्रसाद ¨सह, रामा शंकर शर्मा, अनूप कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी