मारपीट मामले में एक घायल, एक गिरफ्तार

गोह थाना के दोवाल गांव में गुरुवार संध्या भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में ग्रामीण अर्जुन साव गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:19 PM (IST)
मारपीट मामले में एक घायल, एक गिरफ्तार
मारपीट मामले में एक घायल, एक गिरफ्तार

औरंगाबाद। गोह थाना के दोवाल गांव में गुरुवार संध्या भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में ग्रामीण अर्जुन साव गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में इलाज किया गया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जाती है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआइ कृष्णदेव यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवचरण साव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। घटना का कारण कई वर्षों से चली आ रही भूमि विवाद है। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी