हत्या मामले में सुपारी किलर गिरफ्तार

औरंगाबाद। ओबरा थाना के रतवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी पानपति देवी हत्या मामले में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 06:41 PM (IST)
हत्या मामले में सुपारी किलर गिरफ्तार
हत्या मामले में सुपारी किलर गिरफ्तार

औरंगाबाद। ओबरा थाना के रतवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी पानपति देवी हत्या मामले में पुलिस ने

मुफस्सिल थाना के जरमाखाप गांव निवासी ललन ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ललन ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। ललन को गिरफ्तार करने में पुलिस महीनों से लगी थी। ओबरा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि उसकी तलाश औरंगाबाद के साथ झारखंड पुलिस कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह सुपारी किलर है। पैसे लेकर हत्या की घटना को अंजाम देता है। ओबरा बाजार से 19 मई 2018 को दवा खरीद घर जा रही पानपति देवी की हत्या गोली मार कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब वह टेंपो से उतरकर अपने घर जा रही थी। अपराधियों ने बधार में हत्या कर दी थी। ललन ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बताया है कि पानपति देवी का किसी से गांव में झगड़ा चल रहा था। इसके विरोधियों ने पैसा देकर हत्या करवाया था। बताया कि जो व्यक्ति ने पैसा देकर हत्या करवाया है उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में कांड संख्या 13/18 दर्ज कर गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या कराने के लिए जिसने पैसा दिया था उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सुनील नहीं ललन की हुई थी गिरफ्तारी

औरंगाबाद : हत्या मामले में मुफस्सिल थाना के जरमाखाप गांव से रविवार शाम सुनील ठाकुर नहीं ललन ठाकुर की गिरफ्तारी की गई थी। सुनील पर हत्या का कोई मामला दर्ज नहीं है और न ही उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के बताए बयान पर सुनील के गिरफ्तारी से संबंधित खबर छपी थी। सुनील का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है।

chat bot
आपका साथी