नोनार गांव में विधायक का स्वागत

दाउदनगर (औरंगाबाद) : विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का प्रखंड के नोनार गांव में स्वागत किया गय

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 08:28 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 08:28 PM (IST)
नोनार गांव में विधायक का स्वागत

दाउदनगर (औरंगाबाद) : विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का प्रखंड के नोनार गांव में स्वागत किया गया। ग्रामीण बलवीर यादव, प्रदूम्न यादव, मनोज कुमार, दीपक वर्मा, कामख्या यादव, चंदन कुमार ने मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी रोड बनाने की मांग की। बरसात के दिनों में पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने नोनार जलाशय के दिनप्रतिदिन भरने की समस्या को उठाते हुए कहा कि यह भविष्य के चिंता का विषय है। विधायक ने ग्रामीणों से विकास के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनाकाक्षा पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता है। प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह, जनेश्वर सिंह, सुदर्शन शर्मा, राजेश कुमार प्रमुख रुप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी