मास्क बांटने-लेने वालों ने भी नहीं लगाया मास्क

औरंगाबाद विद्यालयों के बच्चों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है उन्हें सरकार द्वारा मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 11:51 PM (IST)
मास्क बांटने-लेने वालों ने भी नहीं लगाया मास्क
मास्क बांटने-लेने वालों ने भी नहीं लगाया मास्क

औरंगाबाद : विद्यालयों के बच्चों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है, उन्हें सरकार द्वारा मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय द्वारा बीआरसी को मास्क उपलब्ध कराया गया है एवं यहां से बीआरसी सभी स्कूलों को वितरित कर रहे हैं लेकिन सोमवार को यह साफ दिखा कि मास्क लगाने के प्रति खुद मास्क बांटने वाले जागरूक नहीं हैं। बीआरसी दाउदनगर कार्यालय में मास्क बांटने के लिए तीन कर्मी थे एवं लेने आने वाले भी एक दो से अधिक हुआ करते थे, लेकिन मास्क सिर्फ सीआरसी मोहम्मद ऐनुल हक के चेहरे पर ही दिखा। बाकी किसी कर्मी के चेहरे पर मास्क यहां नहीं दिखा। दाउदनगर प्रखंड के 15 उच्च या उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मास्क दिया गया। सरकारी व्यवस्था के अनुसार 35 प्रतिशत बच्चों को ही अभी मास्क दिया जाना है। शेष के लिए बाद में व्यवस्था की जाएगी। बीआरसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल अकौनी को 851 के विरुद्ध 298, हाई स्कूल कनाप को 378 के विरुद्ध 132, रामविलास सिंह हाई स्कूल संसा को 524 के विरुद्ध 183, हाईस्कूल बेलवां को 160 के खिलाफ 56, हाई स्कूल अरई को 330 के विरूद्ध 116, अशोक इंटर स्कूल को 1255 के खिलाफ 388, हाई स्कूल चौरी को 242 के विरुद्ध 85, हाई स्कूल जमुआवां को 69 के विरुद्ध 24, ग‌र्ल्स इंटर स्कूल दाउदनगर को 2055 के विरुद्ध 719, हाई स्कूल गोरडीहां को 110 के विरूद्ध 39, नारायण हाई स्कूल शमशेरनगर को 423 के विरूद्ध 148, राष्ट्रीय इंटर स्कूल दाउदनगर को 1093 के विरुद्ध 383, पटेल हाई स्कूल को 1261 के विरुद्ध 406, दाउदनगर कॉलेज को 423 के विरुद्ध 148 एवं महिला महाविद्यालय को 1072 की जगह 375 मास्क दिए गए। जिले के स्कूलों को दिया गया 30550 मास्क

सोमवार से खोले गए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जीविका द्वारा दो-दो मास्क उपलब्ध कराया जाना है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के लिए जारी पत्र के अनुसार 30550 मास्क आवंटित किए गए हैं। विवरण के अनुसार देव प्रखंड को 2500, कुटुंबा को 2500, रफीगंज को 3000, नवीनगर को 3000, बारुण को 2500, औरंगाबाद को 3550, गोह को 2500, हसपुरा को 2500, ओबरा को 2500, दाउदनगर को 3500 एवं मदनपुर को 2500 मास्क आवंटित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी