ओबरा बाजार में दिनदहाड़े फायरिग से दहशत

मामूल विवाद में बुधवार शाम ओबरा थाना मुख्यालय में पहले जमकर मारपीट हुई फिर हथियारबंद युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिग की। हवा में गोली चलाते हुए भाग निकले। घटना शाम पांच बजे की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 06:07 PM (IST)
ओबरा बाजार में दिनदहाड़े फायरिग से दहशत
ओबरा बाजार में दिनदहाड़े फायरिग से दहशत

औरंगाबाद। मामूली विवाद में बुधवार शाम ओबरा थाना मुख्यालय में पहले जमकर मारपीट हुई। फिर हथियारबंद युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिग की। हवा में गोली चलाते हुए भाग निकले। घटना शाम पांच बजे की है। मारपीट एवं फायरिग की घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। मामले में खुदवां थाना पिसाय गांव के विक्की कुमार, ओबरा के प्रदीप पांडेय उर्फ सोनू, मोनू पांडेय, सुधीर कुमार एवं सतीश कुमार का बड़ा पुत्र नामजद अभियुक्त बने हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि नामजद बने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को छापेमारी चल रही है। बताया कि बुधवार शाम राजकुमार शर्मा के दुकान के पास हथियारबंद युवकों ने मारपीट करते हुए फायरिग की है। ओबरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह आपस में दो बाइक की टक्कर हो गई थी। जिसको लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर पिसाय गांव के सुशील पांडेय का पुत्र विक्की कुमार ने अपने साथियों के साथ फायरिग की है। बताया जाता है कि तीन से चार चक्र गोली चली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पांच नामजद के अलावा 12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात की पहचान की जा रही है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि जो लोग बाजार में फायरिग किए हैं जेल जाएंगे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है। कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दिया जाएगा। बताया जाता है कि घटना की सूचना पर एसडीओ अनीष अख्तर भी पहुंचे और मामले की जांच की। ओबरा के ग्रामीणों ने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई फायरिग की घटना से दहशत व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी