हवन के साथ हसपुरा में रुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न

संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगबाद) : हसपुरा चौराही रोड स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:45 PM (IST)
हवन के साथ हसपुरा में रुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न
हवन के साथ हसपुरा में रुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न

संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगबाद) : हसपुरा चौराही रोड स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में स्थापित राम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, शिव ¨लग की पुन: स्थापना व रुद्राभिषेक यज्ञ हवन के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिनों तक ठाकुरबाड़ी के द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान प्रतिदिन रात्रि को संतो का प्रवचन चलता रहा। कलश यात्रा, यज्ञ से लेकर हवन तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। जिसमे काफी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु देखे गए। इस दौरान जय श्रीराम, जय भोले शंकर, जय गणेश आदि के जयघोष से के हसपुरा का पूरा वातावरण भक्तिमय उठा। कार्यक्रम में गांव के ही पूर्व उपप्रमुख अनिल आर्य, पूर्व पंसस बैजू प्रसाद, अशोक कुमार ज्वाला, सुरेश प्रसाद आर्य, महेश कुमार,अशोक गुप्ता, मोहन लाल, गांधी कुमार समेत दर्जनों धार्मिक लोग उपस्थित थे। रात्रि को संतो द्वारा प्रवचन में समय भी श्रोताओं की भीड़ रात भर जमी रही। मौके पर ¨पटू चौधरी, वैद्यनाथ प्रसाद, मुरारी प्रसाद केशरी ,राजा बाबू सहित कई लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। श्रद्धालु अरुण प्रसाद, विजय केशरी, अनूज केशरी ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से मुख्य बाजार से चौराही रोड में पूजा अर्चना, भजन, कीर्तन से पूरा हसपुरा गांव भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान है। वहीं धर्म से जुड़े श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण रहा।

chat bot
आपका साथी