भाकपा माले की अधिकारी रैली 19 को

सामुदायिक भवन ओबरा में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक मुनारिक राम की अध्यक्षता में हुई।

By Edited By: Publish:Sat, 04 Feb 2017 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 04 Feb 2017 05:49 PM (IST)
भाकपा माले की अधिकारी रैली 19 को
भाकपा माले की अधिकारी रैली 19 को

औरंगाबाद। सामुदायिक भवन ओबरा में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक मुनारिक राम की अध्यक्षता में की गई। 19 फरवरी को पटना में होने वाले अधिकार रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सचिव जनार्दन प्रसाद ¨सह एवं पूर्व उपप्रमुख मुनारिक राम ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अधिकार रैली को सफल का आह्वान किया। कहा कि अधिकारी के लिए संघर्ष जरूरी है। प्रखंड के अन्य पंचायतों में बैठक कर लोग प्रचार प्रसार करें तो गरीबों की आवाज बुलंद होगी। रैली के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है। नारायण राम, जनार्दन यादव, अकबर हुसैन, नन्हकू पासवान, विनोद पासवान, संगीता देवी, अजय कुमार, जय¨हता देवी, सरिता देवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी