अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर-बारून मुख्य पथ के बड़ेम ओपी थाना के संतननगर के पास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:26 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत
अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर-बारून मुख्य पथ के बड़ेम ओपी थाना के संतननगर के पास पत्थर लदे ट्रैक्टर से कुचलकर कुटंबा थाना के हेमजा गांव निवासी विजय कुमार ¨सह के सात वर्षीय पुत्र सिद्धांत कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सिद्धांत संतन नगर में अपने नाना ईश्वरी ¨सह के घर मां के साथ आया था। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने गांव की गली में बैठी महिला कंचन देवी, शोभा देवी, जूही कुमारी एवं बोध कुमार को कुचल दिया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जाती है। सभी को बेहतर इलाज हेतु नारायण मेडिकल कॉलेज सासाराम भेजा गया है। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार यादव को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। चालक तेतरिया गांव का निवासी बताया जाता है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नवीनगर-बारुण मुख्य को जाम कर दिया। चार घंटे तक यह पथ जाम रहा। बताया जाता है कि टेंपो को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई जिस कारण यह घटना घटी। सिद्धांत की मौत से आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने एवं अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। बड़ेम ओपी प्रभारी मनीष कुमार, एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार एवं उपप्रमुख लव कुमार ¨सह ग्रामीणों को समझाने में लगे हैं। ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। बड़ेम ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी