बीएड नामांकन परीक्षा में साकेत सत्यम टॉपर

बिहार में बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) में औरंगाबाद शहर के श्रीकृष्ण नगर निवासी साकेत सत्यम ने सफलता का परचम लहराया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 06:42 PM (IST)
बीएड नामांकन परीक्षा में साकेत सत्यम टॉपर
बीएड नामांकन परीक्षा में साकेत सत्यम टॉपर

औरंगाबाद। बिहार में बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) में औरंगाबाद शहर के श्रीकृष्ण नगर निवासी साकेत सत्यम ने सफलता का परचम लहराया है। सीईटी के परीक्षा में उसने बिहार में प्रथम स्थान हासिल की है। सत्यम के साथ आदर्श कुमार टॉपर बना है। दोनों को 120 में 92-92 अंक मिले हैं। संयुक्त रूप से दोनों को सीईटी ने टॉपर घोषित किया है। सत्यम औरंगाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। इस बार नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने 10 मार्च 2019 को परीक्षा ली थी। परीक्षा में 81,187 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। टॉपर बनने से उत्साहित साकेत सत्यम ने बताया कि मैं बीएड एवं एमएड करने के बाद सिविल सर्विस में जाना चाहता हूं। हमारी इच्छा सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश सेवा करने की है। मैं इसी तैयारी में लगा हूं। सत्यम की मां आशामणी कुमारी एवं पिता सतीश कुमार शिक्षक हैं। बताया कि घर में ही शिक्षा का माहौल मिला। मेरे दो भाई पुणे में इंजीनियर हैं। मैं सिविल सर्विस में जाना चाहता हूं और अभी से तैयारी प्रारंभ कर दिया हूं। औरंगाबाद का नाम रोशन करना लक्ष्य है। अपने बेटे की सफलता से मां-पिता उत्साहित दिखे। कहा कि परीक्षा देने के बाद ही बताया था कि बिहार में टॉप करूंगा परंतु उस समय विश्वास नहीं हो रहा था। सत्यम मूल रुप से रफीगंज प्रखंड के पौथू गांव निवासी है।

chat bot
आपका साथी