सगे भाइयों की मौत से गांव का माहौल हुआ गमगीन

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के बरई बिगहा गांव के दो भाइयों की मौत होने से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:44 AM (IST)
सगे भाइयों की मौत से गांव का माहौल हुआ गमगीन
सगे भाइयों की मौत से गांव का माहौल हुआ गमगीन

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के बरई बिगहा गांव के दो भाइयों की मौत होने से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। मृतक लखन ठाकुर के 31 वर्षीय पुत्र श्रीकांत एवं 28 वर्षीय रविकांत थे। बड़े भाई की मौत कोरोना बीमारी से तो दूसरे की मौत ट्रेन पकड़ने के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीसरे भाई उमाकांत की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

उमाकांत ने बताया कि बड़ा भाई अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हरियाणा में रहता था। वह वहीं निजी कंपनी में काम करता था। इसी बीच उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। 21 मई को इलाज के लिए दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 24 मई को उसने दम तोड़ दिया। उसके एक पुत्री व दो पुत्र हैं। भाई की मौत की सूचना पाकर नोएडा में रह रहा छोटा भाई रविकांत दिल्ली पहुंचा। 25 मई को दिल्ली में बड़े भाई का दाह संस्कार किया गया। वह अपने भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर वापस घर लौट रहा था। वह ट्रेन पकड़ने के लिए नोएडा के दादरी स्टेशन ट्रेन पर गया था। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत के बाद जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल कुमार सिंह, सपा जिला अध्यक्ष डा. तुलसी यादव ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी