किरण हत्याकांड में आदित्य गिरफ्तार

औरंगाबाद। हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस ने कैमूर जिले के मोहनियां थाना के अवारी गांव

By Edited By: Publish:Thu, 18 Aug 2016 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2016 03:04 AM (IST)
किरण हत्याकांड में आदित्य गिरफ्तार

औरंगाबाद। हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस ने कैमूर जिले के मोहनियां थाना के अवारी गांव से आदित्य उर्फ अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि वर्ष 2011 में दानी बिगहा के पास किरण देवी नामक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में माली थाना के सिमरा गांव निवासी चंदन सिंह, चंदन के बहनोई आदित्य सिंह उर्फ अमरेंद्र सिंह एवं राकेश सिंह का नाम सामने आया था। तब से आदित्य फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार राकेश अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 1 सितंबर 2011 को किरण की गोली मार हत्या की गई थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था जिस कारण सुर्खियों में रहा था।

chat bot
आपका साथी