नहर में डूबने से युवक की मौत

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर थाना के दक्षिणी उमगा पंचायत के लोहरसी गांव के 18 वर्षीय स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 07:23 PM (IST)
नहर में डूबने से युवक की मौत
नहर में डूबने से युवक की मौत

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर थाना के दक्षिणी उमगा पंचायत के लोहरसी गांव के 18 वर्षीय सहेंद्र कुमार की मौत उत्तर कोयल नहर में डूबने से हो गई। वह विनय यादव का पुत्र बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के दक्षिण दिशा से गुजरे उत्तर कोयल नहर की ओर शौच करने निकला था। शौच करने के बाद नहर में पानी छूने लगा तभी पैर फिसल गया जिस कारण नहर में गिर गया। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन दौड़े और नहर से शव निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए हादसे से पीड़ित परिवार मर्माहत है। मां लालती देवी का रोते हुए बुरा हाल है। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। होश आने पर अपने पुत्र को खोज रही थी। पिता विजय यादव ने बताया कि सहेंद्र सबसे बड़ा पुत्र था। पुत्र से बड़ी उम्मीद थी। चंद मिनटों में सपना चकनाचूर हो गया। विनय के दो पुत्र एवं दो पुत्री सभी नाबालिग हैं। मजदूरी कर अपने बाल बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। इसी बीच पुत्र की मौत का दुख देखना पड़ा। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया है। पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिवार के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का मांग सरकार से किया है।

chat bot
आपका साथी