कड़ी सुरक्षा के बीच दाउदनगर में 54.8 प्रतिशत हुआ मतदान

दाउदनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव का पहले चरण का मतदान सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए 54.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 10:54 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच दाउदनगर में 54.8 प्रतिशत हुआ मतदान
कड़ी सुरक्षा के बीच दाउदनगर में 54.8 प्रतिशत हुआ मतदान

दाउदनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव का पहले चरण का मतदान सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए 54.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ।

वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। कुछ मतदान केंद्रों पर तीन बजे के बाद तक मतदान होता रहा। कुछ मतदान केंद्रों पर स्लो पोलिग होने की शिकायत मतदाताओं द्वारा की गई। सुबह से ही मतदान करने में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। महिला मतदाता भी कतार में लगे रहे। निर्धारित दस्तावेजों से पहचान पत्र के आधार पर ही मतदाताओं को वोट देने दिया गया। चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। एसडीओ व एसडीपीओ राजकुमार तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बूथों पर महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। चुनाव में मतदाताओं के मतदान करने के बाद पहचान के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले स्याही का प्रयोग नहीं किया। जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय द्वारा इसकी शिकायत पदाधिकारियों से की गई। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी जफर इमाम ने बताया कि स्याही भेजी ही नहीं गई है। अध्यक्ष के 61 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद

दाउदनगर प्रखंड में अंछा, बेलवां, तरार, तरारी, मनार, संसा, गोरडीहां, सिदुआर, चौरी, कनाप, अरई, महावर एवं करमा पैक्सों (13 पैक्सों) के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर बनाए गए 58 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पैक्स अध्यक्ष पद के 61 उम्मीदवारों के अलावा सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। आज मंगलवार को मतगणना होगी। मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान संपन्न होने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (डायट) तरार परिसर में बनाए गए वज्रगृह में मतपेटी को रखा गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। बीडीओ जफर इमाम ने बताया कि मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी