विद्यालय में पोशक राशि का वितरण

औरंगाबाद। देव प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय देव स्थित शिवालय के परिसर में गुरुवार को शिविर लगाकर

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jul 2015 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2015 08:11 PM (IST)
विद्यालय में पोशक राशि का वितरण

औरंगाबाद। देव प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय देव स्थित शिवालय के परिसर में गुरुवार को शिविर लगाकर पोषक राशि का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोह आयोजित की गई। बीइओ संजय सिंह ने राशि का वितरण किया। राशि से पोशाक बनाने की बात कही। शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दें। शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। अंतिम पंक्ति में खड़े ग्रामीण जागृत होंगे। सेवानिवृत शिक्षक नेमन राम मेहता ने शिक्षाप्रद कविता सुनाई। समारोह को सेवानिवृत शिक्षक अशोक सिंह, रामधारी सिंह, पूर्व उपमुखिया अर्जुन सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने संबोधित किया। सभी ने शिक्षा पर प्रकाश डाला। सरकारी शिक्षा में सुधार की जरूरत बताया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि आज प्रथम एवं दूसरी कक्षा के शतप्रतिशत बच्चों को पोशाक राशि प्रति बच्चा 400 रुपये वितरित किया गया। पुन: राशि आने पर अन्य कक्षा में वितरित किया जाएगा। समारोह का संचालन शिक्षक सुशील कुमार ने की। विद्यालय के शिक्षक उदय कुमार, दिलीप राज, रमेश कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी