किसानों के साथ मजाक

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने रविवार को ओबरा में पार्टी

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 02 Feb 2015 03:09 AM (IST)
किसानों के साथ मजाक

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने रविवार को ओबरा में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 4, 5, 6 एवं 11 फरवरी को घर घर जाकर ग्रामीणों को सदस्य बनाएं। देश में हो रहे विकास से अवगत कराएं। किसानों को बताएं कि राज्य सरकार धान की खरीदारी नहीं कर रही है। सुधीर ने कहा कि किसानों के साथ सरकार मजाक कर रही है। 300 रुपये बोनस देने की घोषणा किया और खरीदारी पर ही रोक लगा दी। पैक्सों को धान की खरीदारी के लिए पैसा उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि देश में नमो नाम की आंधी चल रही है। विधानसभा चुनाव में जदयू, कांग्रेस एवं राजद का सफाया हो जाएगा। राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। भाजपा नेता पप्पू अग्रवाल, अनिल मालाकार, शिवनारायण प्रसाद सोनी, वरुण पांडेय, विनोद प्रसाद नाग, संजय भगत, मोतीलाल स्वर्णकार उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को गांव स्तर पर संगठन मजबूत करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी