पूर्व विधायक पर गिरफ्तारी वारंट

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुरेश मेहता पर न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट न

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 07:40 PM (IST)
पूर्व विधायक पर गिरफ्तारी वारंट

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :

जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुरेश मेहता पर न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत हुआ है। 5 जून 2014 को एसडीजेएम के न्यायालय से वारंट जारी हुआ है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने वारंट को लौटाते हुए कुर्की जब्ती के लिए न्यायालय से इश्तेहार मांगा है। थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ थाना में गिरफ्तारी वारंट लंबित था। गिरफ्तारी न होने की स्थिति में वारंट का लौटा दिया गया है। न्यायालय में इश्तेहार के लिए गुजारिश की गई है। इश्तेहार मिलते ही पूर्व विधायक के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व विधायक की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। बताया कि 22 अगस्त को कोर्ट से गिरफ्तारी के संबंध में रिमाइंडर आया है। बताया जाता है कि जम्होर थाना के धनहारा गांव निवासी रमाकांत सिंह ने पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में वारंट निर्गत हुआ है। उधर पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने बताया कि मेरे खिलाफ कोई वारंट नही है। मैं प्रतिदिन बाजार में घूमता हूं। अगर कोई वारंट रहता तो पुलिस हमें गिरफ्तार करती। हमें वारंट की सूचना पुलिस के द्वारा नहीं दी गई है। अगर न्यायालय से वारंट निर्गत होगा तो मैं हाजिर होगा जमानत ले लूंगा।

chat bot
आपका साथी