सशस्त्र डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 07:25 PM (IST)
सशस्त्र डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी

संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) :

हसपुरा थाना के डुमरा गांव में शनिवार रात्रि सशस्त्र डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। अरविंद शर्मा के घर से डकैतों ने पचास हजार रुपये नगदी समेत करीब चार लाख रुपये का जेवरात लूट लिया। डकैतों ने घर में रहे गोदरेज, अटैची एवं बक्शा को तोड़कर लूटपाट किया। संपत्ति लूटने के बाद डकैत घर से फरार हो गए। डकैती मामले की प्राथमिकी प्रहलाद शर्मा के बयान पर थाना में दर्ज हुई है। बताया जाता है कि अरविंद सैप में बाहर नौकरी करते हैं। घर में सिर्फ उनकी पत्नी नरगेश देवी रहती है। पत्नी ने बताया कि रात्रि करीब 2 बजे 5-6 की संख्या में रहे डकैत घर के पीछे की चारदीवारी से घर में घुस गए। डकैत जैसे ही घर में प्रवेश किया कि शोर मचाने लगे। शोर मचाते देख डकैत अपने कब्जे में कर लिया। डकैतों के फरार हो जाने के बाद नरगेश ने हल्ला किया तब जाकर गांव वाले जुटे। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है।

chat bot
आपका साथी