भारत के नवनिर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें युवक: एसडीओ

अरवल। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:19 AM (IST)
भारत के नवनिर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें युवक: एसडीओ
भारत के नवनिर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें युवक: एसडीओ

अरवल। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी किरण ¨सह ने कहा कि

नेहरू युवा केंद्र युवाओं के लिए मंच प्रदान करता है ताकि युवा भारत के नवनिर्माण के सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी होती है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र एवं समाज के नव निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक ने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र में सफल भागीदारी के निर्वहन के लिए भिन्न- भिन्न प्रकार का कार्यक्रम किया जाता है।इसके तहत अरवल, कलेर, करपी, कुर्था तथा वंशी के सक्रिय युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्य द्वारा लोकगीत लोकनृत्य एकांकी सामूहिक गीत में भाग लिया चयन समिति के सेवानिवृत्त शिक्षक राम ध्यान ¨सह राम नरेश ¨सह समाजसेवी राहुल वत्स के नेतृत्व में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के लेखा लिपिक राजेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार, प्रियंका कुमारी, मनीष कुमार, सत्येंद्र कुमार, सत्येंद्र नारायण, ज्वाला कुमार, राकेश कुमार तथा विकास कुमार गौतम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे

chat bot
आपका साथी