आधुनिक बिहार के निर्माता थे श्रीबाबू

अरवल। बिहार केशरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उनके

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:57 PM (IST)
आधुनिक बिहार के निर्माता थे श्रीबाबू
आधुनिक बिहार के निर्माता थे श्रीबाबू

अरवल। बिहार केशरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उनके कार्यकाल में प्रदेश में नियोजित तरीके से कई कल कारखाने खुले थे। समरस समाज के लिए दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ पिछड़ों का मान सम्मान दिया। उन्होंने बिहार से जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया। आज श्रीबाबू के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

उक्त बातें बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीबाबू के 133 वीं जयंती समारोह पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने कही। अरवल श्रीकृष्ण आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत श्री बाबू के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। इस दौरान निशार अख्तर अंसारी, कामेश्वर शर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, प्रो मदन यादव, सेजाम खान, अरूण कुमार भारती, आयूष गुप्ता, मो जावेद अख्तर,आमीर निशार, सुनिल कुमार आदि लोगों ने अपनी बातें रखीं।

chat bot
आपका साथी